रामपुर, जनवरी 8 -- जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्द हवा और गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम हो जा रही है। वहीं, दिन में कुछ समय के लिए कोहरा छंटने पर भी ठंड से राहत नहीं मिल रही। बुधवार को सुबह में वातावरण में कोहरा तो नहीं था, मगर गलन बरकरार रही। पूरा दिन धूप के दर्शन भी नहीं हुए। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई। बढ़ती ठंड में जहां बाजारों में सन्नाटा पसर गया, वहीं सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारी-कर्मचारी ठंड से बचाव करते हुए नजर आए। बाजार में अलाव तापकर लोगों ने ठंड से निजात पाने का प्रयास किया। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं है। सुबह व शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.