कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने वेटिंग के मद्देनजर सूबेदारगंज-ऊधना, कानपुर सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनल, सूबेदारगंज-शकूरबस्ती चलने वाली विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। विस्तार की गई तिथियों में सफर करने वाले यात्री अपना रविवार से रिजर्वेशन करा सकेंगे। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04151 हर शुक्रवार तीन अप्रैल से 10 जुलाई तक दोपहर एक बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 04152 हर शनिवार चार अप्रैल से 11 जुलाई तक 17:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी। 02275 प्रत्येक रविवार व मंगलवार पांच अप्रैल से 28 अप्रैल तक रात 9:35 बजे सूबेदारगंज से चलेगी। 02276 हर सोमवार व बुधवार छह से 29 अप्रैल तक दोपहर एक बजे शकूरबस्ती से चलेगी।04155 हर सोमवार व गुरुवार दो अप्रैल से 13 जुलाई तक सूबेदारगंज से चलेगी। 04156 हर मंगलवार व शुक्रवार तीन...