लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

कॉनकोर्स निर्माण कार्य चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण बदले रूट से चल रही छह ट्रेनें फिर पुराने रूट से ही चलेंगी। अब तक यह चारबाग स्टेशन नहीं आकर ऐशबाग और बादहाशनगर स्टेशन से होकर चल रही थीं। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर चार पर निर्माण कार्य शुरू होने के कारण राजधानी, श्रमजीवी सहित 36 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल दिए गए हैं।

पुराने रूट बहाल ट्रेनों की सूची रेलवे के अनुसार जिन ट्रेनों के पुराने रूट बहाल किए गए हैं, उसमें ट्रेन नंबर 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर जंक्शन, 11079 एलटीटी -गोरखपुर जंक्शन, 11080 गोरखपुर जंक्शन-एलटीटी, 15066 पनवेल-गोरखपुर जंक्शन, 19201 भावनगर-अयोध्या कैंट और 15030 पुने-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के अनुसार प्लेटफार्म नंबर चार पर भी कॉनकोर्स का निर्माण कार्य शुरू क...