छह ट्यूबवेल पर चोरी से हड़कंप
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मोरना। क्षेत्र में जंगली चोरों का आतंक लगातार जारी है। चोरों ने छह किसानों के ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी किसान कालू, विपिन, योगेश शिवाच, कुशलपाल, अक्षय और रहमतपुर निवासी नवीन रविवार सुबह जब जंगल में स्थित अपने-अपने ट्यूबवेलों पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था तथा चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित किसानों ने पुलिस से शीघ्र चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी ने किसानों के नलकूपों पर लगातार हो रही चोरियों पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन भोपा थाने पर बड़ा आंदोलन करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.