मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब ट्रेनों के जरिए सीधे मुंबई जा रही है। गुरुवार को 11032 अलीपुर द्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस व 11062 पवन एक्सप्रेस से साढ़े छह टन लीची भेजी गयी। यह खेप दोनों ट्रेनों के एसएलआर बोगी से भेजी गयी। 19 मई को पवन एक्सप्रेस में वीपी जोड़कर करीब 10 टन लीची भेजी गयी थी। लेकिन, लीची की उपलब्धता कम होने की वजह से विभिन्न ट्रेनों के एसएलआर बोगी से ही मुंबई आदि महानगरों को भेजी जा रही है।वाणिज्य विभाग के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पवन एक्सप्रेस से करीब चार टन लीची भेजी गयी है। यह भी पढ़ें- दशहरी, गुलाबखास आम और शाही लीची की खुशबू से महका बाजार अलीपुर द्वार-पनवेल अमृत भारत से ढाई टन के करीब शाही लीची भेजी गयी है। इसके अलावा बिहार संपर्क क्रांति, सहरसा-अहमदाबाद एक्स...