बोकारो, मार्च 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रामनवमी के दिन तुपकाडीह और तांतरी के छह हनुमान झंडा जुलूस और झांकी का मिलन चरका पत्थर बाबा मेला मैदान के समीप होगा। वासंती दुर्गा मंदिर से नहर चौक तक रोड किनारे हनुमत झंडा , लाइट व इलेक्ट्रिक गेट लगाने का काम पूजा कमेटी के युवा सदस्यों ने शुरू कर दिया है। रघुवीर दल अखाड़ा के सदस्य जिनमें बालिकाएं भी शामिल हैं। रोज लाठी खेलने व फिल्मी गानों के धुन पर नकली हथियारों से अपनी कला दिखाने के लिए प्रेक्टिस कर रहे हैं। भव्य झांकी सजाने के लिए दल के सहयोगी इस बार राजस्थान से ड्रेस लाया गया है। कमेटी के अध्यक्ष अनिल दिगार ने बताया चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी शांति पुर्वक सम्पन्न हो यह प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...