फिरोजाबाद, मार्च 2 -- होली के साथ रमजान पर्व पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। जिले को छह जोन, दो सुपर जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के सीओ और सुपर जोन की जिम्मेदारी एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है। इसके अलावा 67 संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए हैं। जहां पुलिस के साथ पवीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। पुलिस के जवान पल-पल की खबर ले रहे हैं। इस बार होली के साथ रमजान का माह भी चल रहा है। होली मंगलवार और बुधवार को मनाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले के 22 थानों के प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर थाना क्षेत्र में एक क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। आवश्यकता के अनुसार 22 सेक्टरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.