छह जून से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
मुंगेर, जून 2 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा बाजार में छह जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन की सख्ती के बाद बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। अभियान की घोषणा के बाद कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि, सड़क, सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। जिन लोगों ने अवैध रूप से दुकान, शेड या अन्य निर्माण कर रखा है, वे निर्धारित तिथि से पहले स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। सीओ ने स्पष्ट किया कि, अभियान के दौरान यदि किसी प्रकार की सामग्री या निर्माण को नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारी की होगी। प्रशासन किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.