कटिहार, जून 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कृषि प्रधान जिला कटिहार में किसानों की आर्थिक मजबूती और ग्रामीण विकास को नई गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। किसानों तक सुलभ कृषि ऋण पहुंचाने तथा कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छह जून को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जिले की सभी 27 शाखाओं में एक साथ मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कैंपेन-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेस्ट कल्चर इज एग्रीकल्चर थीम पर आधारित इस विशेष अभियान के माध्यम से बैंक किसानों को विभिन्न ऋण योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देगा। अभियान के दौरान किसानों को फसल ऋण, कृषि यंत्रीकरण, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी एवं अन्य कृषि आधारित उद्यमों के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- छह जून को सेंट्रल बैंक की...