छह जुलाई से भरा जाएगा विधि फर्स्ट ईयर का फॉर्म
मधेपुरा, जुलाई 5 -- मधेपुरा। बीएनएमयू में विधि स्नातक प्रथम वर्ष 2026 का परीक्षा फॉर्म यू एम आई एस द्वारा ऑनलाइन भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा ने बताया कि बिना विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि छह जुलाई से नौ जुलाई तक निर्धारित है। जबकि विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 जुलाई तक निर्धारित परीक्षा फॉर्म भरने सम्बन्धी जानकारी तथा दिशा निर्देश यूएमआईएस पोर्टल पर दी गयी है। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। यह भी पढ़ें- बीएनएमयू में पीएचडी कोर्स वर्क एग्जाम की तैयारी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.