कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर नगर समेत कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया में हर घर नल-हर घर जल की सच्चाई का पता शिक्षक और छात्रों की टीम लगाएगी। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत यह जिम्मेदारी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग को सौंपी है। वर्तमान में कानपुर नगर का सर्वे पूरा हो गया है। छह जिलों के गांवों में मुख्य सर्वेक्षक डॉ. किरण झा की अगुवाई में सर-सर्वेक्षक डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. एपी सिंह, डॉ. उर्वशी सिंह, डॉ. बुसरा बरकाती, अभय प्रताप सिंह, आर्यन सचान, तान्या त्रिवेदी, स्नेहा दुबे, शिप्रा द्विवेदी, बृजेश कुमार अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। डॉ. किरण झा ने बताया कि अभी तक कानपुर नगर का मूल्यांकन हो गया है। विभिन्न ब्लॉक के 15 गांवों में सर्वेक्षण कर योजना क...