छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी के छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने व उसमें संशोधन कराए जाने की सुविधाएं शुरू हो गई है। सभी 57694 ग्राम पंचायतों में यह सेवाएं शुरू की जाएंगी। पहले चरण में पांच हजार ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू की जाएंगी।जिन छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने व उसमें संशोधन कराए जाने की सुविधाएं शुरू हुई हैं, उनमें लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व बलरामपुर शामिल हैं। यहां लोग आधार कार्ड बनवाने के साथ ही उसमें अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमीट्रिक अपडेट करा सकते हैं। ग्रामीण लोगों को शहर जाने की जरूरत नहीं है। इस व्यवस्था से अभी तक 75 हजार लोग लाभ उठा चुके हैं। अभी तक 1200 ग्राम पंचायत सहायकों को आधार सेवाओं से जुड़ा प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.