गाजीपुर, फरवरी 24 -- भांवरकोल। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान हाईवे के अजईपुर के पास एक पिकअप वाहन में तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहे छह पशुओं को बरामद किया। वहीं एक तस्कर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक पिकअप वाहन के साथ एक पशु तस्कर जानवरों को लेकर हाईवे के रास्ते बिहार जाने की फिराक में है। पुलिस ने क्षेत्र के अजईपुर के पास चेकिंग के दौरान पिकअप रोककर तलाशी ली तो उसमें कुल छह जानवर लदे मिले। वाहन की तलाशी लेने पर तस्कर के पास तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर राजकरन सिंह प्रतापगढ़ के बाघराय थाना के सोन का पुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.