मोतिहारी, अप्रैल 25 -- मोतिहारी,निप्र। शहरवासियों को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि शहर में छह स्थायी प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। इनमें छतौनी बस स्टैंड के पास, गाजा गद्दी चौक के पास, ज्ञान बाबू चौक, हेनरी बाजार चौक, सदर अस्पताल के पास व कचहरी चौक के पास स्थायी प्याऊ है। इसके साथ ही शहर में 15 जगहों पर अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था है। इनमें, जानपुल चौक, बंजरिया पंडाल, स्टेशन चौक, बलुआ चौक, राजा बाजार, टाउन थाना पंप के पास, मेन रोड, बेलही माई मंदिर, छतौनी चौक,मधुबन छावनी चौक, बड़ी मस्जिद के पास, द्वार देवी चौक,पंचमंदिर चौक, हिंदी बाजार व एक वाटर एटीएम मीना बाजार में है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में दो जगहों पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गयी है। जहां निराश्रित ...