सहरसा, मार्च 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला हाई स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय चित्रकला, क्विज और मैथ ओलम्पियाड की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें तीन विधाओं में छह छात्र और छह छात्राओं का चयन किया गया। चयनित सभी छात्र छात्राओं को पटना में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के आदेशानुसार बिहार दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें गणित ओलम्पियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता तथा चित्रकला (पेंटिग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रखण्ड स्तर से चयनित बच्चों को जिला स्तर पर प्रतियोगिता करया गया है। कार्यक्रम का उदघाटन अभिषेक कुमार, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, महेश कुमार पासवान, सहायक साधन सेवी, कपिल देव, प्राचार्य, जिला स्कूल व अन्य...