छह छात्राओं का जन्मोत्सव मनाया गया
गौरीगंज, जुलाई 18 -- अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर में जुलाई माह में जन्मी छात्राओं का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छह छात्राओं का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। छात्राओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्याम सुंदर ने छात्राओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में अपनत्व की भावना बढ़ाते हैं और उन्हें परिवार जैसा माहौल उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम में वार्डन सीमा मिश्रा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छह छात्राओं का जन्मोत्सव मनाया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.