सहरसा, मई 14 -- सलखुआ। थाना पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। मंगलवार की संध्या थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात और डिक्की की जांच की गई। बिना हेलमेट और आवश्यक दस्तावेज के पकड़े गए छह वाहन चालकों से कुल छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...