मधुबनी, जून 14 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में रविवार को पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रुपौली गांव के छह अलग-अलग घरों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बनाई जा रही 79 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। इसके साथ ही मौके पर भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- छह घरों से 79 लीटर देशी शराब बरामद, 405 लीटर कच्ची सामग्री नष्टपुलिस की त्वरित छापेमारी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी के नेतृत्व में हुई इस त्वरित छापेमारी से गांव के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम जब रुपौली गांव में दाखिल हुई, तो कई घरों के भीतर अवैध भट्ठियों को सुलगते हुए पाया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत शराब बनाने की भट्...