छह घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
हरदोई, मई 25 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव में सोमवार दोपहर अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। छह घर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में लाखों रुपये का घरेलू सामान, अनाज और पशुधन जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से प्रेमवती का घरेलू सामान जल गया। वहीं, प्रमोद के घर का सामान, रामजीवन के घर का सामान और पंपिंग सेट, विशंभर के घर का सामान, संतोष का छप्पर तथा शिवपाल की दो बकरियां, घरेलू सामान और गेहूं आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा अनुज की दो बकरियां और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.