फिरोजाबाद, मार्च 15 -- सिरसागंज में इटावा रोड पर एक होटल के पास कहीं से एक वृद्ध आया और होटल के पास आकर बेसुध हो गया। काफी देर तक वह वहीं पडा रहा और लोग आसपास से गुजरे भी लेकिन उसकी ओर एक नजर डालकर मानवता को धता बताकर आगे बढ़ गए। वृद्ध की सांसें चल रहीं थी। इसी बीच किसी ने समाजसेवी डा. गुरुदत्त सिंह को सूचना दे दी। वे तुरन्त मौके पर आ गए। उन्होंने एम्बुलैंस को सूचना दी लेकिन वृद्ध की स्थिति नाजुक देख उन्होंने तुरन्त उसे सीएचसी सिरसागंज भिजवाया। वृद्ध का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...