प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के बीच दूरी अब काफी कम हो जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर आवागमन भी शुरू होगा। इसके चालू होने के बाद प्रयागराज से मेरठ तक 594 किमी का सफर छह घंटे में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही मेरठ से दिल्ली जाने का सफर भी करीब हो जाएगा। छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के सोरांव तहसील के अंतर्गत आने वाले जूड़ापुर दांदू गांव पर आकर समाप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज टू मेरठ सिर्फ 6 घंटे; संगमनगरी को मिलेगा पहला एक्स्प्रेस वे, 29 अप्रैल को मोदी देंगे सौगात जहां पर 16 लेन का दूसरा टोल प्लाजा बनाया गया है और इसे एनएच-19 से मिला...