रायबरेली, जनवरी 6 -- रायबरेली। आज बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चंपा देवी मंदिर से त्रिपुला चौराहा तक के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रोड चौड़ीकरण के कारण लाइन शिफ्टिंग के लिए बिजली बाधित रहेगी। इसमें अली मियां कॉलोनी, बरईपुर, अहिया रायपुर, किशनपुर, रामचंद्रपुर, हनुमन्तपुरम, विजय नगर, जगदीशपुरम, सरस्वती नगर आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.