अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुवार को शहर का व्यस्तम अमरोहा-बिजनौर मार्ग लगभग छह घंटे तक जाम से जूझता रहा। पुलिस विभाग की होली के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी प्वाइंट से नदारदगी और बिजनौर मार्ग पर स्थित दरगाह शाह विलायत पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार इसकी मुख्य वजह बनकर सामने आया।जाम में फंसने से वाहन चालक और राहगीर बेहाल दिखाई दिए, व्यस्तम इस मार्ग पर दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सुबह नौ बजे से लगना शुरू हुआ जाम दोपहर तीन बजे तक लगातार लगता रहा। दरअसल, होली मनाने के बाद ज्यादातर लोग गुरुवार को जरूरी कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले तो वहीं दरगाह पर गुरुवार का साप्ताहिक मेला भी लगा। जिसके चलते बिजनौर मार्ग पर वाहनों का बोझ बढ़ता चला गया और देखते ही देखते लगे जाम ने भयावह रूप ले लिया। इसके बाद वासुदेव तीर्थ के चूना भट्ठी...