मुरादाबाद, मई 19 -- पुराने शहर के रेती मोहल्ला, दिनदारपुरा, मछली बाजार, तंबाकू मोहल्ला, तहसील स्कूल, कोहना मुगलपुरा और फीलखाना समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद सुबह 11 बजे बिजली आई, लेकिन मात्र आधे घंटे बाद ही दोबारा आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली न होने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लंबे समय तक कटौती रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली संकट से लोगों में नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- घंटों बंद रही कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान लोगों द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि रेती मोहल्ले में 11 हजार वोल्ट की लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है, जिसके चलते बिजली विभाग द्वा...