कौशाम्बी, फरवरी 22 -- टेवां स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में रविवार को करीब छह घंटे तक मशीनों की मरम्मतीकरण व सशक्तिकरण का कार्य कराया गया। इसके चलते इससे जुड़े करारी, बैशकांटी, जोगापुर पंप कैनाल व भरसवां पावर हाउस के गांवों में बत्ती गुल रही। लाइट के अभाव में खास तौर पर उपभोक्तों को पेयजल संकट का सामाना करना पड़ा। वहीं, मौसम में नमी के कारण गर्मी की समस्या नहीं सामने आई। इलेक्ट्रिक के व्यापार से जुड़े व्यापारियों को थोड़ी तकलीफ जरुर हुई। करारी, बैशकांटी, जोगापुर पंप कैनाल व भरसवां पॉवर हाउस को टेवां स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से ही बिजली मिलती है। करारी के अवर अभियंता अमर सिंह पटेल ने बताया कि आने वाले गर्मी के दिनों में भार बढ़ेगा। उस दौरान उपभोक्ताओं को कटौती, फाल्ट आदि की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अभी से ही मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.