छह घंटे के सर्च आपॅरेशन में 50 किलो गांजा और हेरोइन बरामद
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी पुलिस ने रविवार को अशरफपुर सुपौल गांव में प्रमोद साह के पुत्र दीपक साह के घर लगभग 6 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लगभग 50 किलोग्राम गांजा एवं बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।
सर्च ऑपरेशन ज़ब्त गांजा की कीमत लगभग 50 लाख रुपये जबकि हेरोइन की कीमत लगभग 10 से 15 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को देखते ही तस्कर के परिवार के सभी पुरुष सदस्य भाग निकले। पुलिस ने इस ऑपरेशन में उस घर की बहू गुड़िया देवी समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
बरामद सामग्री छापेमारी के दौरान उस घर से कुल चार बाइक, एक साइकिल, गांजा व हेरोइन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, हेरोइन पैक करने वाली लगभग 5000 छोटी डिब्बी एवं तस्करी के धंधे से जुड़े लेनदेन के कागजात बरामद किए गए। पुलिस ने संदेश व्यक्त किया है कि सभी बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.