छह घंटे की कस्टडी रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस
बांदा, अक्टूबर 4 -- बांदा। कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में पुलिस सोमवार को मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपितों को जेल से बाहर लाकर छह घंटे की कस्टडी में पूछताछ करेगी। न्यायालय से रिमांड की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस सोमवार को रिमांड पत्र लेकर जेल पहुंचेगी। इसके बाद प्रियांशु गुप्ता, प्रवीण उर्फ लकी और रोहित को कस्टडी में लेकर पुलिस सीरप की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगालेगी। पूछताछ में पिछली खेपों, भुगतान और माल के भंडारण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाने का प्रयास होगा। तीन सितंबर को एसटीएफ व बिसंडा थाना पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सीरप से भरी डीसीएम पकड़ी थी। यह भी पढ़ें- तीन को मिली कस्टडी रिमांड इसमें 250 पेटी में 30 हजार शीशी बरामद हुई थीं। पुलिस अब कस्टडी रिमांड में तीनों से सीधे पूछताछ कर इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.