साहिबगंज, फरवरी 22 -- छह घंटे का ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक से रेल यात्री हुए हलकान -तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द, एक का परिचालन विलंब से साहिबगंज। साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर स्थित पीरपैंती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो के बीच 12 मीटर के फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर रविवार को 06.10 घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहा। ट्रैफिक व पावर ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम 04:10 बजे तक रहा। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान 73420 नम्बर से चलने वाली भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन, साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर (63411) व भागलपुर-साहिबगंज(63412) ट्रेन रद्द रहा। जबकि रामपुरहाट-गया पैसेंजर( 53403) तीन घंटे विलंब से रामपुरहाट से खुली है। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर शाम तक भटकने को विवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.