सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के पॉक्सो केस में अतिरिक्त वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए मंगलवार को सहारनपुर पहुंची उत्तराखंड की मंगलौर पुलिस को छह घंटे की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। जनकपुरी थाना क्षेत्र के सड़क दूधली स्थित गैस गोदाम के पास कब्रिस्तान में छह माह की बच्ची का शव तलाशने के लिए दो-तीन जगह खुदाई कराई गई, लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम बिना डीएनए सैंपल लिए वापस लौट गई। आरोप है कि सड़क दूधली निवासी अनस ने मंगलौर क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर सहारनपुर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक, बाद में किशोरी दोबारा अनस के पास पहुंच गई थी। करीब एक साल पहले दोनों ने निकाह किया था। इसी दौरान बच्ची का जन्म हुआ, जिसकी कुछ माह बाद मौत हो गई। दिसंबर 2025 में अनस ने किशोरी को तलाक दे...