बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर। नगर के चौक बाजार में पोल शिफ्टिंग कार्य को लेकर छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। चौक बाजार से आपूर्ति की जा रही बिजली मेजर चौराहा मार्ग, गर्ल्स इंटर कॉलेज मार्ग, सब्जी मंडी मार्ग व बड़ा पुल चौराहा मार्ग सहित आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ा। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को जलापूर्ति के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। कटौती के चलते लोगों के घरों में पीने के पानी सहित तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। स्कूली बच्चों सहित नौकरी पेशा लोगों को कटौती के चलते घर से देर से निकलना पड़ा। वहीं छोटे बच्चों व बुजुर्गोँ को गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक संसाधन बेउपयोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.