किशनगंज, अप्रैल 14 -- पोठिया। मंगलवार को पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के गौरीहाट गांव से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शत्रुघन साहनी (24 ), निवासी निटाल बस्ती वार्ड संख्या 01, थाना ठाकुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, स्मैक आरोपी से कुल 05.83 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- गोरौल में आठ लाख की स्मैक और गांजा बरामद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल है। यह भी पढ़ें- छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.