गुमला, अगस्त 27 -- गुमला। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात्रि खोरा पतराटोली स्थित एक घर में छापेमारी कर छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्त में आए सिलाफारी निवासी सचिन साहू और खोरा पतराटोली निवासी एतवा उरांव शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त घर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां दोनों आरोपियो को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सचिन साहू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसके ब्राउन शुगर कारोबार में संलिप्त होने की जानकारी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...