छह ग्रामसभाओं की बदलेगी तस्वीर, सीएसआर से होगा विकास
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा की पहल पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की छह ग्रामसभाओं छतरपुर, धर्मपुर मटकोटा, बिंदुखेड़ा, किरतपुर, दानपुर और बागवाला का समग्र विकास किया जाएगा। नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत इन गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगी। परियोजना का क्रियान्वयन बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा। विधायक अरोरा ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से नेस्ले इंडिया के साथ इस योजना पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब कंपनी ने एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना के तहत इन ग्रामसभाओं में विकास कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सीएसआर पहल के तहत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.