चंदौली, मार्च 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चकरा नहर के पास से पैदल हांककर ले जा रहे छह गोवंश को बरामद किया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त त्रिलोकी यादव थाना बलुआ क्षेत्र के चकरा गांव निवासी हैं।पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाही की जा रही है। इस दौरान बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा चौबेपुर वाराणसी से छुट्टा छह गोवंशों को पकड़ कर गंगा के किनारे एकत्र कर उसके बाद टाडाकला पीपा पुल होते हुए खेत के रास्ते वध के लिए बिहार ले जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...