गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- - महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों का चयन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करने वाले छह हॉकी खिलाड़ियों को पंजाब की बाबा तारा सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में चयनित किया गया है। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।हॉकी कोच नदीम अहमद ने बताया कि 25 फरवरी को पंजाब के अमृतसर में चयन के लिए ट्रायल हुए थे। इसमें जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में अंशु पाल, आदित्य कपाड़िया, अयान खान, कृष्णा, आशीष और जाेनाथन ने शामिल हैं। यह सभी चयनित खिलाड़ी अकादमी में राष्ट्रीय कोच की देख रेख में अभ्यास कर हॉकी खेल में तालमेल और तकनीक को बेहतर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.