गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, वंदना। सहारनपुर में सब जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने पदक जीते और छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी टीम में जगह बनाई। यह छह खिलाड़ी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 10 जून से 18 जून तक राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बॉक्सिंग कोच राजन ने बताया कि इसमें आराध्या सिंह, नंदिनी चौहान, अनन्या, माही बैसला, दिया चौधरी और यश यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सांची शर्मा ने रजत पदक, आराध्या यादव और सिमरत यादव ने कांस्य पदक जीते। यह भी पढ़ें- छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोग...