बागेश्वर, अप्रैल 23 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को वितरित करने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन, दाल, चावल, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री के कुल छह नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षकों को निर्देशित किया कि भोजन निर्माण में विशेष सावधानी बरतें। उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का प्रयोग भोजन निर्माण में करें, जिससे बच्चों को पौष्टिक तथा स्वस्थ भोजन उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.