फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में छह मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। मेला में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक बेरोजगारों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.