बेगुसराय, अप्रैल 4 -- चेरियाबरियारपुर। मुखिया संघ ने पंचायत में परिसीमन और शस्त्र लाइसेंस को लेकर बैठक करने का निर्णय लिया है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन ने बताया कि चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पबड़ा पंचायत के मुखिया प्रीति कुमारी के आवासीय परिसर में यह बैठक होगी। बैठक छह अप्रैल यानी मंगलवार को होगी। बैठक में मुखिया के अन्य अधिकारों पर भी चर्चा होगी। इसके लिए सभी पंचायत के मुखिया को सूचित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...