मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू छह महिला कॉलेजों को खुद फीस प्रतिपूर्ति की राशि भेजेगा। कॉलेजों के द्वारा नामांकन संख्या और स्वीकृत सीट का ब्योरा नहीं देने पर विवि प्रशासन ने यह फैसला किया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि सभी महिला कॉलेजों से जानकारी मांगी गई थी। इसी के अनुसार छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति राशि भेजी जानी थी। इस मद में राज्य सरकार से 13 करोड़ की राशि आयी है। इसे महिला कॉलेजों में बांटा जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...