कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के इटैली गांव के मजरा रिवरी में एक युवक की पुरानी खुन्नस में लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एकराय होकर मारपीट करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। रिवरी गांव के रहने वाले विशंभर से गांव के ही राजेंद्र आदि खुन्नस मानते हैं। रविवार को वह किसी काम से इटैली गए थे। वहां से दोपहर में वह बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में राजेद्र ने अपने सहयोगियों संदीप व उसके भाई शिवमोहन के अलावा कुंवर सिंह, अरबिंद व वीरेन्द्र के साथ मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों के ललकारने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल विशंभर की पत्नी शिवदेवी ने पुलिस का तहरीर देकर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.