भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने तीन मई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक ली। इसमें जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा को नकल विहीन कड़ाई से कराने को निर्देशित किए। हिदायत दिए कि परीक्षा ड्यूटी में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम ने बताया कि जिले में कुल छह केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। छहों केंद्रों पर परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- तीन मई को होगी अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा परीक्षा में कुल 2640 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.