बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के छह केंद्रों निर्धारित समय से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को नियत समय से शुरू हो गई। परीक्षार्थियों की चेकिंग कर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। जिले के अफसर भ्रमण पर रहे और पल - पल की सूचना लेते रहे। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा पुलिस बल की तैनाती है । पेयजल, विद्युत व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था भी सुदृढ़ हैं। बताया जाता है हर पाली में 2208 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे । सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, तीन सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 18 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 125 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू र...