छह केंद्रों पर सतर्कता के साथ आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
फिरोजाबाद, मई 30 -- फिरोजाबाद, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को छह केंद्रों पर सतर्कता के साथ बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दो पाली में आयोजित इस परीक्षा में 2730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। शासन ने इस बार एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी महिला पीजी कॉलेज, दाऊ दयाल बालिका इंटर कॉलेज, दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज और एसआरके पीजी कॉलेज को सेंटर बनाया है। इन केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट एवं उड़न दस्ते सक्रिय रहेंगे। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.