छह केंद्रों पर तीन से शुरू होगी टीजीटी की परीक्षा
भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेष कुमार के निर्देशन में सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम शुभांगी शुक्ला ने की। टीजीटी परीक्षा तीन जून से शुरू होकर चार जून तक आयोजित होगी। परीक्षा में जिले के छह केंद्रों पर कुल 8220 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होगी। बैठक में एडीएम ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। परीक्षा में शामिल प्रत्येक अभ्यर्थी पर सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.