शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या बेहद कम रही। परीक्षकों की कमी के चलते मूल्यांकन कम रहा, हालाकि जिम्मेदारों की माने तो समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन जिले के 6 केद्रों पर हुआ, जिसमें 2328 परीक्षकों के सापेक्ष 909 परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं को चेक किया। इस दौरान इंटरमीडिएट में 15934 तथा हाई स्कूल में 23410 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।मूल्यांकन केद्रों पर निगरानी बनाए रखने के लिए डीआईओएस हरवंश कुमार द्वारा निरीक्षण किया तथा परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दाैरान उन्होंने कई कॉपियों को भी चेक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.