छह केंद्रों पर आज से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं
भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में आज यानि 17 फरवरी मंगलवार से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो रही है। सोमवार की शाम तक इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। छह केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 4850 विद्यार्थी दिमागी कसरत करेंगे। सीबीएसई की परीक्षा के लिए जिले की को-ऑर्डिनेटर वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा को मनाया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट वाच के साथ-साथ किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाना प्रतिबंधित होगा। इसके साथ ही नकल रोकने के अन्य प्रबंध भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4850 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.