गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शहर के छह केंद्रों पर शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे, जहां उप नियंत्रकों की देखरेख में उप प्रधान परीक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मूल्यांकन से जुड़े दिशा-निर्देश विस्तार से दिए गए। स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन नहीं ले जाएगा। गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य होगा। परीक्षकों से कहा गया कि उत्तरों को ध्यानपूर्वक समझकर, भावार्थ सही होने पर भी नियमानुसार अंक दें। देर शाम तीन ट्रकों से उत्तर पुस्तिकाएं विभिन्न केंद्रों पर पहुंचीं। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के लिए अलग-अलग केंद्र निर्धारित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.