फिरोजाबाद, जून 7 -- शहर के छह केंद्रों पर सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होगी। दो पाली में आयोजित इस परीक्षा में 2208 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक तैनात रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दस्ते और आंतरिक सचल दस्ते दौड़ते रहेंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा इस बार सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी महिला पीजी कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज जलेसर रोड और एसआरके पीजी कॉलेज को सेंटर बनाया है। इन केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- 30 मिनट पहले बंद होगा गेट, बिना आईडी कार्ड कर्मियों को भी नो एंट्री दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की...