सीतापुर, अगस्त 25 -- सीतापुर, संवाददाता। जहांगीराबाद क्षेत्र में एक ही परिवार के कई सदस्यों के हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है। सीतारामपुरवा मजरा बसौहा गांव निवासी एक परिवार के छह सदस्यों ने जिला अस्पताल में वायरल लोड की जांच कराई, जिसमें पांच की रिपोर्ट हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव आई है। एक सदस्य की वायरल लोड रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। अब पॉजिटिव मिले मरीजों का उपचार शुरू कराने की तैयारी है। मामला तब सामने आया जब गांव निवासी शमशुद्दीन को पेट संबंधी परेशानी हुई। वह इलाज के लिए लखनऊ गए थे। चिकित्सक की सलाह पर कराई गई जांच में उनके हेपेटाइटिस-सी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई। यह भी पढ़ें- Sitapur News: बसौहा के एक ही परिवार के छह लोग हेपे...